
फाइल फोटो।
नोएडा [TV 47 न्यूज नेटवर्क]। नोएडा सेक्टर 110 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को गाय से दुष्कर्म करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 का मामला
यह घटना थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर की दरम्यानी रात 2 बजे मनीष चौहान नामक व्यक्ति ने राजबाला सिंह को सूचित किया कि उन्होंने पंचदेव को उनकी गाय से दुष्कर्म करते हुए पकड़ा है। घटना के बाद राजबाला सिंह ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960 की धारा 11 (1) (ए) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
एनसीआर में बढ़ते पशु क्रूरता के मामले
नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में पशुओं के साथ क्रूरता के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। यह घटना भी पशुओं के प्रति हिंसा और अमानवीयता का एक और उदाहरण है। इससे पहले भी कई मामले सामने आए हैं, जहां बेजुबान जानवरों के साथ दरिंदगी की गई थी।
स्थानीय लोगों की नाराजगी
इस घटना ने स्थानीय निवासियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। लोगों ने पशुओं के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। राजबाला सिंह ने पुलिस से अनुरोध किया है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।