
Noida Safai Karamcharis strike ends due to BJP's initiative
नोएडा [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ] पिछले कई दिनों से प्राधिकरण के सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है जिसके चलते नोएडा में सफ़ाई का कार्य बाधित हो रहा है। इसको देखते हुए आज भाजपा नोएडा ज़िलाध्यक्ष ने सीईओ को पत्र लिखा था और कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द निपटाने के लिये आग्रह किया था। इसी कड़ी में भाजपा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता सेक्टर 6 में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से मिले, उसके बाद उन्होंने एसीईओ संजय खत्री की सफ़ाई कर्मचारियों की यूनियन के साथ बोर्ड रूम में वार्ता कराई।
जिसमें यूनियन के पदाधकीर्यों ने अपनी मांगें रखी, जिसमें धरना दे रहे कर्मचारियों की सैलरी नहीं कटेगी साथ ही जो कर्मचारी निलंबित किए हैं वो बहाल किए जाएंगे। इसके साथ उनकी प्रमुख मांग जो कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की थी उसके लिए एसीईओ ने तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक कमिटी गठित करने का आदेश दिया जिसमें यूनियन के लोग भी रहेंगे और जल्द बैठक कर इसका भी समाधान कर दिया जाएगा।
इन सब मांगो के पूर्ण होते ही सफ़ाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल ख़त्म कर दी और शुक्रवार से सभी लोग अपने अपने काम पर वापस लग जाएंगे ये भी आश्वासन प्राधिकरण को दिया।