
Prayagraj File Photo
प्रयागराज [TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] कोलकाता में महिला प्रशिक्षु डाक्टर की नृशंस हत्या के विरोध में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के सीनियर व जूनियर रेजिडेंट की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। सीनियर व जूनियर रेजिडेंट बुधवार को मरीज नहीं देख रहे हैं। सुबह पंजीकरण काउंटर भी बंद करवा दिया था। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। अधिकतर मरीज बिना इलाज के लौट रहे हैं। उधर, हड़ताल कर रहे रेजिडेंटों ने धरनास्थल से उठकर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्राचार्य का कार्यालय घेराव शुरू कर दिया है। वह प्राचार्य से वार्ता करने के लिए बाहर आने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्राचार्य डा. वत्सला मिश्रा का कहना था कि प्रतिनिधिमंडल भीतर उनके पास आये।