
Ajay Tamta file photo
प्रयागराज [ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] केंद्र सरकार के आम बजट प्रस्तुत करने के बाद केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा उसका निहितार्थ समझाने शनिवार को प्रयागराज आए। उन्होंने भाजपा कार्यालय पर पत्रकारवार्ता में कहा, इस बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं का ध्यान रखा गया है। विकसित भारत की आधारशीला है।
इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। विपक्ष द्वारा इस बजट को कुर्सी बचाने का बजट करार दिये जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह विपक्ष की नकारात्मक भूमिका है। वह भ्रम और झूंठ फैलाने में जुटा है। सभी राज्यों का समान खयाल रखा गया है।
सभी प्रदेश के लोगों को समान अवसर और लाभ मिलेगा। इससे पूर्व अंतरिम बजट भी सरकार ने प्रस्तुत किया था। उसमें कई राज्यों के लिए खास चीजें थीं। इस बार शेष के लिए पैकेज है। समग्रता में देखने की जरूरत है।