नई दिल्ली। SSC GD Constable Answer Key 2026 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बहुप्रतीक्षित एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
एसएससी जीडी भर्ती के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) समेत विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों में कुल 25,487 पदों पर भर्ती की जा रही है।
ऐसे डाउनलोड करें SSC GD Answer Key 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी आंसर-की देख सकते हैं—
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “SSC GD Constable Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें। SSC GD Constable Provisional Answer Key 2026 Link
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
संभावित स्कोर का लगाएं अनुमान
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने सही और गलत उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि वे अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट (PET/PST) के लिए चयनित होने की स्थिति में हैं या नहीं।
अब फिजिकल टेस्ट की तैयारी पर दें ध्यान
विशेषज्ञों का कहना है कि जिन उम्मीदवारों को कटऑफ पार करने की उम्मीद है, उन्हें अभी से फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। एसएससी जीडी भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) अनिवार्य चरण हैं।
शारीरिक मानक (PST)
पुरुष उम्मीदवार
- न्यूनतम ऊंचाई: 170 सेंटीमीटर
- सीना: 80 सेंटीमीटर
- सीने का फुलाव: 5 सेंटीमीटर अतिरिक्त
महिला उम्मीदवार
- न्यूनतम ऊंचाई: 157 सेंटीमीटर
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
पुरुष उम्मीदवार
- 5 किलोमीटर दौड़
- समय सीमा: 24 मिनट
महिला उम्मीदवार
- 1.6 किलोमीटर दौड़
- समय सीमा: 8 मिनट
रोजाना अभ्यास से बढ़ेगी सफलता की संभावना
फिजिकल टेस्ट पूरी तरह क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है। इसमें अंक नहीं जोड़े जाते, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है। ऐसे में अभ्यर्थियों को नियमित दौड़, स्टैमिना बढ़ाने वाले व्यायाम और फिटनेस ट्रेनिंग पर ध्यान देना चाहिए। समय रहते तैयारी शुरू करने वाले उम्मीदवारों के लिए अगले चरण में सफलता की संभावना अधिक रहती है।
SSC जल्द ही उम्मीदवारों की आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी करेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
