
ब्रेकिंग न्यूज।
लखनऊ [TV 47 न्यूजनेटवर्क ]। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले भाजपा विधान मंडल दल की अहम बैठक होने जा रही है। आज सुबह 9.30 बजे लोक भवन में सीएम योगी की अध्यक्षता में ये बैठक हो रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा। इस मानसून सत्र में कई अध्यादेशों, अधिसूचनाओं को पटल पर रखा जाएगा।
इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे।
लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक है, जिसमें योगी के साथ केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजद रहेंगे। बता दें कि आम चुनाव के बाद मुख्यमंत्री योगी और केशव मौर्या के बीच तल्खी देखने को मिली थी। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अफवाहें भी सुनने को मिल रही है। इस मानसून सत्र में कई अध्यादेशों, अधिसूचनाओं को पटल पर रखा जाएगा। 30, 31 जुलाई और एक और दो अगस्त को विधायी कार्य संपन्न होंगे।
यूपी नजूल संपत्ति अध्यादेश 2024 भी सदन में पेश किया जाएगा। 30 जुलाई को यूपी सरकार अनुपूरक बजट पेश पेश करेगी। सरकार 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसमें 2025 के होने वाले कुंभ को लेकर धनराशि जारी होगी। इसमें बसों की खरीद के लिए भी धनराशि जारी होगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र अध्यादेश 2024, अन्य क्षेत्र विकास परिषद अध्यादेश 2024, यूपी विधियां संशोधन अध्यादेश सदन में पेश होगा।
यह भी पढ़ें
Mata Prasad Pandey News: सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, भाजपा में खलबली, माता प्रसाद पांडेय बने नेता प्रतिपक्ष
UP Politics : जानें, कौन है माता प्रसाद ‘बाबा’? सदन में योगी और बाबा होंगे आमने-सामने