
पाकबड़ा में किसान विजय सिंह की पशुशाला में तेंदुए ने गाय के बछड़े को मार दिया।
मुरादाबाद, [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ] । पाकबड़ा में किसान विजय सिंह की पशुशाला में तेंदुए ने गाय के बछड़े को मार दिया। उसके शरीर का कुछ हिस्सा खाकर छोड़ गया। विजय सुबह जब पशुओं को चारा देने पहुंचे, तब नजारा देख दंग रह गए। जानकारी पर गांव के लोग एकत्र हो गए।
डिप्टी रेंजर अनुज यादव का कहना है कि पाकबड़ा से तेंदुए द्वारा गाय के बछड़े को मारने की सूचना आई है। यह क्षेत्र गांव गुरैठा के नजदीक है। इस क्षेत्र में काफी समय से तेंदुआ सक्रिय है। पिंजरा भी लगाया हुआ है, लेकिन अभी तक तेंदुआ पिंजरे में नहीं घुसा।
आठ दिन पूर्व अमरोहा जिले में तेंदुओं ने पूरनपुर गांव के जंगल में बछड़े को निवाला बनाया था। यह देखकर पास ही खेत पर काम कर रही महिला बेहोश हो गई थी। आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, तो तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है।
पूरनपुर डिडौली कोतवाली क्षेत्र का गांव है। गांव निवासी किसान राजवीर सिंह की पत्नी सर्वेश देवी शनिवार सुबह खेत पर चारा लेने गई थी। सर्वेश देवी ने खेत के पास ही तेंदुए को बछड़े का शिकार करते हुए देख लिया। तेंदुए ने बछड़े को गर्दन पर हमला कर मार डाला।
यह भी पढ़ें : UP News : रामपुर में वन विभााग के पिंजरे में फंसा एक और तेंदुआ, पढ़ें रिपोर्ट