
नोएडा [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसके) संजय कुमार खत्री द्वारा प्राधिकरण के उप महाप्रबन्धक (सिविल) विजय रावल एवं वर्क सर्किल 6, 8, 9 के साथ विभिन्न आगामी परियोजनाओं जिसमें सोरखा में प्रस्तावित पुष्कर्णी तालाब, भंगेल एलिवेटेड रोड के प्रस्तावित लूप स्थल एवं सुल्तानपुर में प्रस्तावित तालाब के स्थलीय निरीक्षण किया।
अपर एसीईओ ने किया तालाब के सौन्दर्गीकरण परियोजना का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अपर एसीईओ ने तालाब के सौन्दर्गीकरण परियोजना के दौरान तालाब परिसर में पाथ-वे का निर्माण करने के लिए कहा गया। तालाब परिसर में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग बनाने के लिए कहा गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोरखा में प्रस्तावित पुष्करिणी तालाब को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए। बता दे इसके निर्माण के लिए 13.00 करोड़ की सैद्धान्तिक स्वीकृति मिल चुकी है। वर्तमान में परियोजना का बजट चेक किया जा रहा है।
यह भी पढ़ों : नोएडा प्राधिकरण ने निकाली होटल की स्कीम, जानें- क्या है योजना
निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर प्रस्तावित लूप स्थल का किया निरीक्षण
तत्पश्चात अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने डीएससी मार्ग पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर प्रस्तावित लूप स्थल का निरीक्षण किया।
लूप का निर्माण, एक्सप्रेस-वे से एनएच 9 को जोड़ने वाले विश्वकर्मा मार्ग पर आवागमन करने वाले यातायात के एलिवेटेड रोड पर चढ़ने व उतरने के लिए किया जाना प्रस्तावित किया गया है, जोकि मूल परियोजना का भाग नहीं है।
वर्तमान में 7एक्स सेक्टरों एवं ग्राम बरौला,हाजीपुर, सलारपुर आदि के निवासियों की सुविधा के दृष्टिगत उक्त लूप का निर्माण प्रस्तावित किया गया है।
इसके बाद एसीईओ ने सुल्तानपुर में प्रस्तावित तालाब स्थल का निरीक्षण किया। तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ परिसर में एक ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लगवाया जाए।
तालाब को इस प्रकार विकसित किया जाये कि नोएडावासियों द्वारा उक्त तालाब का छठ इत्यादि पर्व पर भी उपयोग किया जा सके। इसके निर्माण पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।