
Agra Breaking News
आगरा,[ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क] ताजगंज क्षेत्र स्थित होटल वीरेन सोफिटेल में मरम्मत कार्य के दौरान छत गिरने की घटना में चार मजदूर मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घायल मजदूरों को तुरंत शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
होटल प्रबंधन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे मजदूरों की सेहत का पूरा ध्यान रखेंगे और मामले की जांच करेंगे। स्थानीय प्रशासन ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
इस घटना ने इलाके में सुरक्षा मानकों और निर्माण कार्यों की स्थिति पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं।