
मर्डर फाइल फोटो।
इटावा, [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। सैफई क्षेत्र के ग्राम भाली में गांव से एक किमी दूर खेत पर किसान की मंगलवार की रात्रि धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह स्वजन को जानकारी मिली। 55 वर्षीय यशवीर सिंह खेत पर बने कमरे में ही रात में रहते थे। सुबह उनका शव कमरे से करीब 10 मीटर दूर पड़ा हुआ मिला। उसके सिर पर कई बार वार किए गए हैं।
गांव भाली निवासी यशवीर सिंह (55) गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी पर खेत में उसकी हत्या की गई। इस खेत में सबमर्सिबल भी लगा है। मंगलवार शाम किसान खेत में बने कमरे में सो रहा था। छत पर दो युवक जो पूर्व से वहां जानवरों की देखभाल करते रहे सो रहे थे। दोनों युवक बिहार के रहने वाले हैं।
बुधवार की सुबह गांव की महिला उधर गई तो उसने उनका शव पड़ा हुआ देखा। चेहरे को बुरी तरह कुचला गया। एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू की।