
वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू
आगरा [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। आगरा से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का सोमवार से नियमित संचालन शुरू हो गया। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से वंदे भारत सुबह छह बजे रवाना हुई। यह दोपहर 1 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। आगरा से बनारस पहुंचने में मात्र 7 घंटे का समय लगेगा। यात्रा के पहले दिन वंदे भारत के सारे कोच फुल थे।
आगरा से चलने के बाद टुंडला, इटावा, कानपुर और प्रयागराज जंक्शन पर इसका स्टापेज है। ट्रेन सुबह 7:40 बजे इटावा जंक्शन पर पहुंची और दो मिनट रुकने के बाद आगे के लिए रवाना हो गई। यात्रियों ने ट्रेन के संचालन पर खुशी जताई। यात्री देवी प्रसाद पटेल ने कहा कि प्रयागराज जाने के लिए यह सबसे अच्छी ट्रेन है। इससे समय की बचत होगी।
वापसी में यह ट्रेन बनारस से दोपहर 3.20 मिनट पर छूटेगी। प्रयागराज जंक्शन पर शाम 4.50 मिनट पर पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात 10 बजकर 20 मिनट पर आगरा कैंट पहुंच जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि वंदे भारत के आठ कोचों में सात चेयरकार और एक एग्जीक्यूटिव है। शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में सभी दिन इसका संचालन किया जाएगा। रेल मंडल आगरा की यह चौथी वंदे भारत ट्रेन है।
चेयरकार कोच का किराया
आगरा से टूंडला-390 रुपये
आगरा से इटावा- 485 रुपये
आगरा से कानपुर- 845 रुपये
आगरा से प्रयागराज- 1150 रुपये
आगरा से वाराणसी- 1570 रुपये
एक्जिक्यूटिव कोच का किराया
आगरा से टूंडला-705 रुपये
आगरा से इटावा-930 रुपये
आगरा से कानपुर-1575 रुपये
आगरा से प्रयागराज-2185
आगरा से वाराणसी-2850 रुपये