
Former President Ram Nath Kovind Visit Ram Chandra Mission Ashram Shahjahanpur File Photo
शाहजहांपुर [TV 47 न्यूज़ नेटवर्क] पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को शहर आएंगे। वह यहां श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम व इसके संस्थापक बाबूजी श्री रामचंद्र महाराज के आवास पर दर्शन करने जाएंगे। वह लखनऊ से हेलीकाप्टर के माध्यम से यहां सुबह साढ़े दस बजे पहुंचेंगे। लगभग दो घन्टे तक रुकने के बाद वापस रवाना होंगे। पूर्व राष्ट्रपति लगभग 10 वर्ष से आश्रम के अभ्यासी हैं।
शहर के दीवान जोगराज मुहल्ले में रहने वाले रामचंद्र जी महाराज ने 1945 में रौसर क्षेत्र में आश्रम की स्थापना करके सहज योग मार्ग ध्यान साधना शुरू कराई थी। 19 अप्रैल 1983 में उनका शरीर पूर्ण हुआ, जिसके बाद यहां स्थित आश्रम में उनकी समाधि बनाई गई। वर्तमान में इससे 90 देशों में दो लाख से अधिक अभ्यासी जुड़े हुए हैं। इसका विश्व मुख्यालय वर्तमान में हैदराबाद के कान्हा आश्रम में बना है, जिसका संचालन कमलेश दाजी पटेल कर रहे हैं।