
top 10 news TV 47 न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली[ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क] इस कॉलम का उद्देश्य पाठकों को देश में चल रही बड़ी घटनाओं से अवगत कराना है , हमारी इस पहल से आप देश में घटित हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं से रूबरू हो सके तो हम इसे सफल मानेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन: प्रधानमंत्री मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं और जीवन के 75वें साल में प्रवेश कर रहे हैं। उनके संघर्षमयी जीवन की यात्रा एक चाय की दुकान से लेकर प्रधानमंत्री पद तक की है।
- राहुल गांधी पर PM मोदी का हमला: पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग देश की एकता और अखंडता को नष्ट करना चाहते हैं।
- बीजेपी के भीतर विवाद: बीजेपी के दिग्गज नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की राहुल गांधी को आतंकवादी कहने की टिप्पणी की आलोचना की है। नकवी ने इसे बीजेपी की संस्कृति के खिलाफ बताया है।
- प्रधानमंत्री के तोहफों की नीलामी: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने घोषणा की है कि पीएम मोदी को मिले 600 से अधिक तोहफों को नीलाम किया जाएगा।
- महिलाओं की सुरक्षा पर CJI का बयान: CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए केवल सख्त कानून ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि मानसिकता में बदलाव भी जरूरी है।
- जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस का घोषणापत्र: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी किया है, जिसमें किसानों को ₹4000 और युवाओं को ₹3500 बेरोजगारी भत्ते का वादा किया गया है, लेकिन आर्टिकल 370 का कोई जिक्र नहीं है।
- जम्मू-कश्मीर चुनावों की संभावनाएं: पहले फेज के चुनाव में NC-कांग्रेस अलायंस को 12-13 सीटें और BJP को 4-6 सीटें मिलने की संभावना है। PDP को 4-5 सीटें मिल सकती हैं।
- कोलकाता रेप-केस: ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स की तीन मांगें मान ली हैं और चार पुलिस अधिकारियों को हटा दिया है। डॉक्टर्स से काम पर लौटने की अपील की गई है।
- केजरीवाल का इस्तीफा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम 4:30 बजे LG से मिलेंगे और सीएम पद से इस्तीफा देंगे। नए सीएम पर चर्चा के लिए PAC की मीटिंग होगी।
10.अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन: मुंबई में गणपति उत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन जुलूस के लिए 24,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
- भारत मौसम विज्ञान विभाग: मौसम विज्ञान विभाग ने आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है. अगले दो से तीन दिनों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड और राजस्थान में भी भारी बारिश की संभावना है।