
UP CM Yogi in Moradabad File Photo
गोरखपुर [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामायण काल के पहले बलिदानी गिद्ध राज जटायु थे। सीएम ने कहा कि गाय और बंदर की कोई हत्या कर दे तो कोई बर्दाश्त नहीं करेगा, क्योंकि उनके पूर्वजों ने हमारे लिए बलिदान दिया था। रासायनिक खाद व दवाओं के प्रभाव के चलते गिद्धों की संख्या कम हो रही है। इसे बचाने के लिए जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र काफीlh मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र कैंपियरगंज के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नारी सम्मान को बचाने के लिए गिद्ध राज रावण से भिड़ गए। मित्रता व नारी सम्मान कैसे किया जाता है, यह जटायु से सीखने की जरूरत है। यह अच्छा कार्य हुआ है। उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपी देश का पहला राज्य है, जहां इतने बड़े पैमाने पर पौधारोपण हुआ है। 2017 के पहले पेड़ काटे जाते थे, लेकिन आज पेड़ लगाए जाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 करोड़ से अधिक उज्ज्वला योजना के कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं, ताकि पेड़ और पर्यावरण को बचाया जा सके। सौ वर्ष से ऊपर के वृक्षों को बचाने के लिए हेरिटेज वृक्ष घोषित किए गए हैं। डाल्फिन फिर दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें : योगी आदित्यनाथ ने यूपी में 7 साल 148 दिन तक सीएम रहने का रिकॉर्ड बनाया
उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ जो विकास होगा वह स्थायी होगा। हम नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में है। एम्स, फर्टिलाइजर, चिड़ियाघर, रामगढ़ताल के साथ गोरखपुर भी आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग से कहा जाएगा कि कैंपियरगंज में फारेस्ट्री से जुड़े कालेज की स्थापना करे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का पोस्टर भी रिलीज किया।
यह भी पढ़ें : पहली किस्त …. क्या केजरीवाल की भविष्यवाणी सत्य साबित होगी? योगी नहीं रहेंगे सीएम !
वन व पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गिद्ध दिवस की पूर्व संध्या पर जटायु प्रजनन और संरक्षण केंद्र का लोकार्पण कर मुख्यमंत्री ने नई शुरुआत की है। जटायु का पहला उल्लेख रामायण में किया गया है।
जटायु पर्यावरण के संरक्षक हैं। 20 साल पहले गिद्धों की संख्या अधिक थी। आठ प्रजाति के गिद्ध यूपी में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वन विभाग ने बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया। गोरखपुर चिड़ियाघर में और जानवर आ रहे हैं। दुनिया की छठवीं नाइट सफारी का काम लखनऊ में शीघ्र शुरू होने वाला है।
यह भी पढ़ें : Akhilesh Vs Yogi : अखिलेश के बुलडोजर वाले बयान पर CM योगी ने क्या ली चुटकी…?