
नोएडा में भाजपा का सदस्यता अभियान। फाइल फोटो।
नोएडा [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। यूपी के लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश ऑडिटोरियम में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे पहले सदस्यता ग्रहण कराकर की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किए जाने के दिन से लेकर अगले दिन शाम तक अकेले उत्तर प्रदेश में 10 लाख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने बताया कि इस सदस्यता अभियान में भाजपा का लक्ष्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास सभी धर्मों और जातियों के लोगों के बीच जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाने के लिए प्रेरित करना है।
यह भी पढ़ें : Akhilesh Vs Yogi : अखिलेश के बुलडोजर वाले बयान पर CM योगी ने क्या ली चुटकी…?
बृजेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में करीब 2700 बूथ हैं। गौतमबुद्ध नगर में आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
इसमें क्षेत्र के डॉक्टर, शिक्षक, प्रोफेशनल आदि से संपर्क कर उन्हें भी सदस्यता दिलाई जाएगी। पत्रकार वार्ता में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है, क्योंकि भाजपा अब विश्व में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाली पार्टी बन गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा है कि इस बार गौतमबुद्ध नगर के भाजपा कार्यकर्ता भी सदस्यता अभियान में कीर्तिमान बनाएं। जिस तरह से उन्होंने लोकसभा में जीत का कीर्तिमान बनाया है, उसी तरह मुझे पूरा विश्वास है कि यहां के कार्यकर्ता भी सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
यह भी पढ़ें : NDA vs INDIA : क्या उपचुनाव के नतीजे BJP के लिए खतरे की घंटी, जानें भाजपा की हार की दो बड़ी वजह
यह भी पढ़ें : योगी आदित्यनाथ ने यूपी में 7 साल 148 दिन तक सीएम रहने का रिकॉर्ड बनाया
यह भी पढ़ें : CM Yogi Adityanath News: सपा के गढ़ में CM योगी का बड़ा सवाल- इस तपोभूमि की क्यों हुई उपेक्षा ?