
मुख्यमंत्री ने मैनपुरी को बटन दबाकर 3.61 अरब रुपए की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।
मैनपुरी, [ TV 47 न्यूज नेटवर्क] । मगंलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी स्थित एके इंटर कालेज में एक जनसभा को संबोधित किए। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में विलंब से पहुंचे। उन्होंनें वहां मौजूद लोगों से खेद व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मैनपुरी को बटन दबाकर 3.61 अरब रुपए की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया और युवाओं को टैबलेट वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा पौने चार करोड़ की योजनाओं के साथ में उपस्थित हुआ हूं। दो घंटे देरी से आने के लिए खेद जताया। उन्होंने कहा कि हम करहल में मिनी स्टेडियम बनाने जा रहे हैं। विकास की सभी योजनाओं के लिए यहां के नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार मेले के जरिए युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। मैं पूछना चाहता हूं की मैनपुरी का विकास क्यों नहीं हुआ। ऋषियों की इस तपोभूमि की उपेक्षा क्यों की गई। गुंडई इनके डीएनए में है। इनका घिनौने काम हर जगह सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम युवाओं को सरकारी नौकरियां दे रहे हैं। पहले ऐसा नहीं होता था। इनको मैनपुरी की नहीं अपनी चिंता थी। चाचा की तो नीयत है की धक्का खाकर वहीं पड़े रहना। परंतु प्रदेश की जनता धक्के नहीं खाएगी। आज कोई गुंडागर्दी नहीं कर सकता। महिलाओं पर कोई अत्याचार नहीं कर सकता।
आज उत्तर प्रदेश विकास का नया माडल पेश कर रहा है। पहले कोई निवेश को कोई नहीं आता था। आज बेटी भी सुरक्षित है और व्यापारी भी सुरक्षित है। इस बार एक सप्ताह में दो बार सरकार आपके यहां आई है, जिससे मैनपुरी भी विकास कर सके, करहल भी विकास कर सके।
यह भी पढ़ें : नेता बोले- भाव नहीं देते अफसर, जानें – CM योगी ने क्या दिया जवाब ?
2017 से पहले मैनपुरी वाले बाहर जाते थे तो सम्मान नहीं मिलता था। अब ऐसा नहीं है। हमने प्रदेश को निवेश का हब बनाने की बात कही थी। आज यह हो रहा है। उप्र देश में दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था है, इसे पहले नंबर पर ले जाना है।
अब हमारे धर्मस्थलों का वैभव लौट रहा है। सपा की सरकार ने जन्माष्टमी के आयोजन पर रोक लगा दी थी। अब प्रदेश के सभी थानों और जेलों में आयोजन हुए हैं। त्योहारों की परंपरा भारत की पहचान है, सरकार इसे आगे बढ़ा रही है। आप भी भाजपा के इस अभियान का हिस्सा बनें। मुझे विश्वास है कि आपका विश्वास भाजपा के साथ बना रहेगा।
यह भी पढ़ें : Watch Video: कानपुर में गरजे CM योगी, अराजक तत्वों के लिए सद्भावना ट्रेन नहीं बुलेट ट्रेन चलेगी