
Delhi News File Photo
दिल्ली [ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क] दिल्ली में राज्यसभा की सभी 12 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया है। तेलंगाना से कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी, राजस्थान से भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, असम से भाजपा के रामेश्वर तेली, और अन्य राज्यों से भी निर्विरोध निर्वाचित सदस्य शामिल हैं।
महाराष्ट्र से धैर्य शील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी और एनसीपी अजित पवार गुट के नितिन पाटिल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्विरोध निर्वाचन के परिणामस्वरूप इन सभी नेताओं की विजय सुनिश्चित हो गई है, और अब वे राज्यसभा में अपनी भूमिका निभाएंगे।