
Hardoi Accident News File Photo
हरदोई [TV 47 न्यूज़ नेटवर्क] उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले संडीला- मल्लावां मार्ग पर गौसगंज के पास देर रात को पुलिस की जीप बेकाबू होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। हादसे में जीप में सवार उप निरीक्षक व तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा देख स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तालाब से बाहर निकाल कर निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर महिला सिपाही शशि सिंह व शुभम को संडीला सीएचसी रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने शशि को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि अचानक सड़क पर आए युवक को बचाने में जीप बेकाबू होकर तालाब में पलट गई।
बताया जा रहा है कि कासिमपुर थाने पर तैनात उप निरीक्षक प्रवीण सिंह व महिला सिपाही शशि सिंह थाना कासिमपुर पर दर्ज एक अभियोग के संबंध में पीड़िता का बयान करने न्यायालय हरदोई गए थे। वापस जाते समय थाना कासिमपुर पर तैनात पैरोकार का सिपाही शुभम कुमार एवं सिपाही मनोज कुमार भी उप निरीक्षक प्रवीण सिंह व महिला सिपाही शशि सिंह के साथ प्राइवेट वाहन से वापस गौसगंज चौकी पर आए।
उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह, महिला सिपाही शशि सिंह, सिपाही शुभम यादव व मनोज कुमार गौसगंज चौकी से सरकारी जीप लेकर थाना कासिमपुर वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में रानी फूड कैफे के निकट सरकारी जीप अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। इसमें चारों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला सिपाही शशि सिंह व कांस्टेबल शुभम यादव को संडीला सीएचसी रेफर कर दिया गया।उपचार के दौरान महिला सिपाही शशि सिंह की मौत हो गई, वही अन्य पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है।