
अलीगढ़ में सीएम योगी। लाइव फोटो।
अलीगढ़, [TV 47 न्यूज नेटवर्क]। वंदेभारत और भारत माता की जय से भाषण की शुरू करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने स्वामी हरिदास को याद किया। कहा, स्वामी हरिदास की परंपरा से जुड़े हुए और भगवान दाऊ जी की कर्मभूमि के रूप में विख्यात इस जिले की जनता का अभिनंदर करता हूं। विधायक के रूप में अनूप प्रधान को चुना। पहले विधायक चुने गए और संसद पहुंच गए हैं।
सतीश गौतम और अनूप प्रधान को सांसद बनाने के लिए सभी का आभार जताने आया हूं। विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। विकास के साथ रोजगार भी चाहिए। विकास के साथ सुरक्षा भी जरूरी है। इन सबकी आधार शिला है सुशासन है। सुशासन के बिना कुछ नहीं है। युवाओं को रोजगार दिए बिना विकास नहीं हो सकता। अब देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदीजी प्रेणा से रोजगार दिए जा रहे हैं।
युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। कंपनियां सरकार के साथ मिलकर युवाओं के पास रोजगार देने के लिए जा रही हैं। सरकार के सहयोग से रोजगार मेला लग रहा है। खुद के उधम लगाने को ऋण मिल रहा है। स्मार्ट फ़ोन वितरण किए जा रहे हैं। आजादी के बाद से अलीगढ़ विकास को तड़प रहा था। जाति के नाम पर बांट रहे थे। विकास के नाम पर कुछ नहीं किया।
यहां 2014 के पहले ही विकास हो जाता, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। हमने कोई भेदभाव नहीं किया। बिजली सबको, रोजगार सबको दिया। कोई भेदभाव नहीं किया। दो करोड़ युवाओं को प्रदेश में रोजगार दिया।
डबल इंजन की सरकार ने काम किया। सभी को पानी और सड़क दी। जाति के नाम पर नहीं, मजहब के नाम पर नहीं। किसी से जाति नहीं पूछी। मोदी जी का मंत्र है सबका साथ और सबका विकास। लेकिन अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं देंगे। बेटियों की सुरक्षा की छूट नहीं देंगे। अगर किसी ने दुस्साहस किया तो उसका रास्ता सीधे यमराज के पास जाता है।
बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया। ऐसे लोगों पर सख्ती की गई। देश लो आगे ले जा रहे हैं। विपक्ष अफवाह फैला रहा है। अराजकता फैला रहा है। जातियों में बांटने कोशिश की जा रही है। वीर पुरुषों का अपमान कांग्रेस ने किया। भाजपा ने सम्मान किया। राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर बना विश्वविद्यालय इसका उदाहरण है। उन्हें एक परिवार के अलावा कुछ नहीं दिखता। सत्ता में आने पर इन्होने युवाओं से खिलवाड़ किया। किसानों को परेशान किया। सपा और कांग्रेस ने सत्ता का दुरूपयोग किया। सत्ता से बाहर जाने पर भी इनके कारनामे बंद नहीं हुए।
सपा के मुखिया बेटी की सुरक्षा पर नहीं बोलेे। कोलकाता के मामले में यह लोग दरिंदों का सहयोग करते हैं। अयोध्या और कन्नोज में भी यही हुआ। इन्होंने बेटियां के लिए कुछ नहीं बोला। इनके अंदर जिन्ना की आत्मा घुस गई है। यह भी देश और समाज को बांट रहे हैं। जिन्ना घुट घुट कर मरा था। हमारा मिशन विकास है। इनकी अराजकता और गुंडा गर्दी चलने नहीं देंगे।
मोदी जी ने अलीगढ़ को डिफेंस कारिडोर दिया है। यहां तोप बनेंगीं। यहां राइफल बनेंगींं। ये दुश्मनों का सीना चीर देंगींं।यहां काम शुरू हो गया है। हम रक्षा क्षेत्र में आत्मा निर्भर बन रहे हैं। सपा और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को दंगा प्रदेश बना दिया था। बेटियों और व्यापारियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। सम्मान सबको देंगे। विकास सबको देंगे। मगर किसी को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे।
हम इनकी संपत्ति छीनगर गरीबों में बांट देंगे। प्रयगराज में हमने यही किया। माफिया की जमीन पर पीएम आवास बना दिए हैं। उज्जवला, आयुष्यान योजनाओं का लोगों को लाभ दिया जा रहा है। बिजली में कोई भेदभाव नहीं है। खेल कोटे में नौकरी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लिंपिक में खेलने वाले राजकुमार पाल को सीधे नौकरी दी है। उन्होंने खैर में मिनी स्टेडियम की घोषणा की। कहा, आज ही इसकी नींव रखी जाएगी। यहां की योजनाओ को तेजी से पूरा किया जा रहा है। सड़कों की मरम्मत को पैसा दिया है।
स्वास्थ्य केंद्र, बिजली घर के काम पूरे कर रहे हैं। जब बेटी के साथ छेड़छाड़ होती थी तो वह कहते थे कि लड़के हैं, गलती हो जाती है। अब ऐसा नहीं होगा। बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। प्रदेश और देश सुरक्षित हाथों में है। विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है
उत्तर प्रदेश की प्रगति तेजी हो रही है। अब यह देश विकास में काफी आगे है। इस रफ्तार को थमने मत दीजिये। दंगाई फिर से आएंगे, गुंडा फिर से आएंगे। सपा का ब्रांड आपने कनौज में देखा है। इस अध्याय को फिर से नहीं जुड़ने देना है। नौजवानों को तकनीकी रूप से सक्षम किया जा रहा है। युवाओं को नौकरी दे रहे हैं। किसी की प्रतिभा के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। दो करोड़ युवाओं को नौकरी दे रहे हैं। यह प्रदेश में प्रतिभा का आधार बनेगा। अगले तीन वर्षों में यूपी देश में नंबर एक की अर्थ व्यवस्था में होगा। अभी हम नंबर दो पर हैं। अब हर हाथ में काम होगा। गुंडों को आगे नहीं बढ़ने देना है। सामजिक तुस्टीकरण वालों को आगे नहीं बढ़ाना है। नौजवानों को बधाई देता हूं। तकनीकी रूप से युवा सक्षम बने हैं। नौकरी की कोई कमी नहीं है। रोजगार का क्रम लगातार चलेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ के कस्बा खैर पहुंच गए हैं। वे गुरुकुल पब्लिक स्कूल में रोजगार मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री यहां टैबलेट, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण और सात सौ करोड़ से अधिक की लागत के 304 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके बाद एक जनसभा संबोधित किया। दोपहर एक बजे जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी। दोपहर डेढ़ बजे अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। 2:40 बजे लखनऊ रवाना होंगे।