
इटावा में बस-ट्रक टक्कर, दो महिलाओं की मौत, 21 घायल file photo
कौशांबी[ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] छत्तीसगढ़ निवासी तीन कांवरियों की शुक्रवार सुबह यहां हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है, उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। बलरामपुर थाना क्षेत्र के पिपराही और जवाहर नगर निवासी 21 कांवरियों का जत्था देवघर , अयोध्या वृंदावन मथुरा होते हुए प्रयागराज होते हुए अपने घर जा रहा था। सुबह 5:30 बजे सैनी थाना क्षेत्र में गुलामीपुर के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर से पिकअप टकरा गई । मरने वाले कांवरियों में एक महिला भी है। सभी श्रद्धालु आठ अगस्त को दर्शन पूजन के लिए निकले थे।
मृतक
1.मुनि प्रजापति (60 ) पुत्र कत्तू प्रजापति-जवाहर नगर
2.फेंकू साव ( 65) पुत्र गोवर्धन साव -वरधर
3.शिवकुमारी (55) पत्नी हरिश्चंद्र -पिपराही
एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल
1.अंकित पुत्र सुरेश प्रजापति निवासी जवाहर नगर
2.आरती पुत्री मुंदरिया जवाहर नगर