
TV 47 File Photo
अमरोहा [TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] एक किसान ने खेत पर खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खेड़की खादर के रहने वाले 33 वर्षीय सुमित मंगलवार की शाम करीब छह बजे अपने खेत पर गए थे। वहां उन्होंने तमंचे को कनपटी से सटाकर गोली चला दी। फायर की आवाज सुनकर पास के खेत में काम करने वाले अन्य किसान मौके पर पहुंचे। स्वजन को जानकारी मिलने पर वह भी खेत पर आ गए।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया है। अपराध निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि पिता से जानकारी करने पर पता चला कि वह दो दिन से काफी परेशान चल रहा था। हालांकि वजह क्या थी। इसके बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।