
Saharanpur File Photo
सहारनपुर [ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] सहारनपुर के सरसावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोवर्धनपुर की घटना प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगवाई जा रही है, यह एक गंभीर मामला है। बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजा जाता है, न कि सफाई के लिए। शिक्षकों का यह कार्य न केवल बच्चों के साथ अन्याय है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित होना चाहिए, न कि उनसे झाड़ू लगवाने के लिए। बच्चों की उम्र में उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। उन्हें झाड़ू लगाने या अन्य शारीरिक श्रम कराने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। हम उच्च अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।