
Keshav Prasad Maurya File Photo
वाराणसी [TV 47 न्यूज़ नेटवर्क] उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या दो दिन के वाराणसी दौरे पर हैं , इस दौरान उन्होंने सावन मास के शिवरात्रि पर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा की उन्होंने मंदिर परिसर स्थित तारकेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक किया। इसके पश्चात उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर मंगल कामना की।
आचार्य तीर्थराज के आचार्यत्व में वैदिक ब्राह्मणों ने उप मुख्यमंत्री का विधि विधान से पूजन अर्चन कराया। दर्शन के उपरांत उन्होंने अन्नपूर्णा देवी के भी दर्शन किये , अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी से मिलने के बाद वह शनि मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से उप मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष की माला अंगवस्त्र और बाबा का चढ़ाया गया प्रसाद भेंट किया गया। वहीं उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिसर में चल रहे विकास कार्यों को भी देखा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हो रहे कार्यों की जानकारी भी ली।
मंदिर में दर्शन पूजन के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विजिटर बुक में मंदिर प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री गेट नंबर चार छत्ता द्वार से होते हुए मंदिर से रवाना हो गए। इस दौरान मंदिर प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार उपमुख्यमंत्री ने मंदिर विकास और सुविधाओं को बेहतर तरीके से संचालन को लेकर भी जानकारी ली और मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मिली जानकारी के मुताबिक उपमुख्यमंत्री ने काल भराव मंदिर पर भी माथा टेका।
बता दें की बाबा विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाने के साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह लंका के भगवान पुर के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता रमाशंकर पटेल के घर भी पहुंचे। इस दौरान परिवार के साथ बैठकर शोक संवेदना भी व्यक्त की। दरअसल रमाशंकर के बेटे राकेश पटेल की दीपावली के दिन हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी। वहीं डिप्टी सीएम ने पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी सोमवार की सुबह मुलाकात की है।