
baraeli file photo
बरेली [TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] गलत रूट का विरोध करने पर मुस्लिम युवकों ने रंजिश में हिंदुओं के घरों पर किया पथराव , देर रात टोर्च की रोशिनी में हिन्दू परिवार के घर पर बोला हमला। जानकारी के मुताबिक हमले से पहले शुक्रवार रात घर में घुस कर पथराव और तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं उन लोगों ने परिवार जनों पर लाठी और डंडों से वार किया, जिसके बाद पांचो को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। देर रात गांव पहुंची फोर्स ने 10 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अन्य हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
गौसगंज गांव में रहने वाले बेनीराम गंगवार ने बताया कि रात 11 बजे युसूफ व बख्तावर ने कई बार उनके घर में टार्च की रोशनी मारी। उस समय समझ नहीं पाए गए कि दोनों आरोपित ऐसा कयों कर रहे हैं। कुछ देर बाद भी दोनों दुस्साहस करते रहे तो विरोध किया। इतने में युसूफ व बख्तावर के साथ दर्जनों की भीड़ ने घर पर हमला कर दिया। दरवाजे तोड़ दिए, पत्थर फेंककर खिड़कियां आदि तोड़ दीं। बेनीराम, रेवीराम, उनकी बेटी दिव्या, तेजराम, सोमपाल पर लाठी, डंडों से प्रहार किए।
इस बीच एक ग्रामीण की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची, मगर हमलावर काबू में नहीं आए। इस बीच एसपी दक्षिणी मानुस पारीक भी पहुंच गए। थानों से फोर्स बुलाई गई, तब आरोपितों में भगदड़ मची। घेराबंदी करके पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। बेनीराम ने बताया कि मुहर्रम पर आयोजक ताजियों का जुलूस नए रास्ते से ले जा रहे थे। उन्होंने कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ नई परंपरा का विरोध किया था। इसी रंजिश में हमला किया गया। एसपी ने बताया कि उपद्रव करने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।