
राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा: गंगा दशहरा पर ऐतिहासिक आयोजन, राजा राम का अभिषेक और लाइव प्रसारण
अयोध्या।[TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अभिषेक का आयोजन । गंगा दशहरा के शुभ दिन अयोध्या के राम मंदिर परिसर में इतिहास का एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। 5 जून 2025 को राजा राम समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को विविध अनुष्ठान हुए जिनमें देवताओं का अभिषेक, पूजन, हवन और परिसर भ्रमण प्रमुख रहा।
पवित्र नदियों के जल से हुआ देव विग्रहों का अभिषेक
बुधवार को सुबह साढ़े छह बजे से यज्ञमंडप में पूजन प्रारंभ हुआ, जिसमें भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया गया।
अन्नाधिवास: सुबह 9:00 से 9:30 बजे
हवन: 9:35 से 10:35 बजे
अभिषेक: 10:40 से 12:40 बजे
परिसर भ्रमण: दोपहर 2:00 से 3:00 बजे पालकी यात्रा
शैय्याधिवास: 3:00 से 4:30 बजे
प्रासाद वास्तु पूजन: 4:30 से 5:00 बजे
हवन आरती: 5:45 से 6:45 बजे
मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्र व अन्य भक्तों ने जयघोषों के साथ मंदिर परिसर की परिक्रमा की।
5 जून को 11:25 से 11:40 बजे होगी प्राण प्रतिष्ठा
गुरुवार 5 जून 2025, गंगा दशहरा के दिन, सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
यह आयोजन सिद्ध योग में होगा
सुबह 6 बजे से प्रारंभ होंगे पूजन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान
सीएम योगी आदित्यनाथ और 500+ मेहमान रहेंगे शामिल
पूजन, आरती और भोग के बाद होगा अनुष्ठान का समापन
सीताराम और भाइयों के लिए पहुंचे स्वर्ण-रजत आभूषण
प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात सीता-राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी को पहनाए जाएंगे विशेष आभूषण।
दानकर्ता: मुकेश पटेल (सूरत के हीरा व्यापारी)
सामग्री:
30 किलो चांदी,
300 ग्राम सोना,
1 कैरेट हीरा
तैयार किए गए: 11 मुकुट, 4 धनुष, 4 तुणीर, 3 गदा, 3 चंवर
हैदराबाद से श्रीनिवासन ने भी दान किए 14 किलो चांदी के धनुष-बाण जिसमें 2.5 किलो सोना लगा है
सुबह 9 बजे से होगा लाइव प्रसारण
राम जन्मभूमि परिसर में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा:
दूरदर्शन पर सुबह 9 बजे से
अयोध्या शहर में LED स्क्रीन पर भी सीधा प्रसारण
देश-विदेश के श्रद्धालु बन सकेंगे साक्षी