
वाराणसी [TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने उपने संबोधन में कहा कि युवा ऊर्जावान है, उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह उम्र ही ऐसी होती है, जहां उम्र भी है और प्रतिभा भी है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि मूल्य विहीन और सिद्धांत विहीन केवल राजनीति फांसी का फंदा है। हम लोगों ने राजनीति को सत्ता प्राप्त के साधन के रूप में नहीं बल्कि मूल्यों के लिए किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनाननियों ने इसके लिए बड़ा बलिदान दिया। हमारी सत्ता राष्ट्रकल्याण लोक कल्याण का साधन है। साध्य नहीं है। इसीलिए हर समय प्रयास करते हैं। कार्य करने के बाद हम कभी नहीं कहते हमने कर दिया। नेत्रवत का मागर्दर्शन है, कभी यह नहीं कहते हमने कर दिया बल्कि हम तो बस निमित्त मात्र हैं।
सीएम ने कहा कि यहां कोई निवेश नहीं करना चाहता था। हर चीज में भेदभाव रही, नौजवान के लिए रोजगार नहीं था। तीर्थस्थल नहीं थे। प्रदेश में पलायन हो रहा था, किसान आत्महत्या कर रहे थे। उद्योग पलायन कर रहे थे। इन स्थितियों में पीएम के नेतृत्व में सरकार बनी। पीएम के आह्वान पर जनता ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। इन साढ़े सात वर्षों में एक नया उत्तर प्रदेश बना है।
उन्होंने कहा कि आज बेटी भी सुरक्षित है और व्यापारी भी। हमने हर व्यापारी को दस लाख रुपया का बीमा कवर दिया है, उन्हें आश्वश्त भी किया है कि हम सुरक्षा देंगे व्यापार बढ़ाइए। 60 हजार लोगों की पुलिस भर्ती को संपन्न देंगे। अगले दो वर्षों में यूपी पुलिस में एक लाख की भर्ती करेंगे। आज देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक यहां आ रहे हैं। 40 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मील यानी डेढ़ करोड़ नौजवान को सीधे- सीधे नौकरी। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को आगे बढ़ाया गया।
सीएम ने कहा कि आज आज सड़क बनाने में भेदभाव नहीं है। सभी जिलों में बिजली मिल रही है। 2017 में जनसंख्या नंबर एक पर थे, अर्थव्यवस्था में 7वें नंबर पर थे और अब 2 नंबर पर ले आए हैं। युवा मोर्चा के कार्यक्रम में जब आता हूं तो अच्छा लगता है कि लोग वहां ऊब नहीं रहे होंगे। उनके मन में आगे बढ़ने की तड़प तमन्ना होगी। मगर याद रखना जीवन में कभी मूल्यों से नहीं हटना सिद्धांत पर रहना। अटल को याद रखना की उन्होंने कहा था सिद्धांत विहीन राजनीति मौत का फंदा है।
पहचान का संकट खड़ा हो जाएगा। पहचान का संकट मत खड़े होने देना। एक संकल्प होना चाहिए कि दल से बड़ा देश। सबकुछ देश के नाम, मेरा हर काम देश के नाम। इसके बगैर सोच भी नहीं सकते। कोई मजहब, जाती देश से बड़ा नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंदौली में बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे और बाबा कीनाराम की गद्दी को नमन किया। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी। सी पहुंचे सीएम योगी का काफिला सबसे पहले काल भैरव मंदिर गया। मुख्यमंत्री योगी बाबा दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में किया।
इसके बाद भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भाजयुमो की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन काशी में किया गया है। इसके समापन सत्र के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। कार्यशाला का आयोजन बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में होगा। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और स्वतंत्रदेव सिंह भी बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। वहां से वह चंदौली में कीनाराम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को बाबतपुर से लखनऊ चले जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Watch Video: कानपुर में गरजे CM योगी, अराजक तत्वों के लिए सद्भावना ट्रेन नहीं बुलेट ट्रेन चलेगी
यह भी पढ़ें : योगी सरकार की नई सोशल मीडिया पोलिसी, 8 लाख रु. तक कमाने का सुनहरा मौका