
Sonbhadra Landslide News File Photo
सोनभद्र [ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] रात भर हो रही भारी बारिश के बीच सुबह पहाड़ पर भूस्खलन से इसका बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गया।
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में पहाड़ से मलबा सड़क पर आने की जानकारी होने के बाद टोल कम्पनी के अधिकारी मौके पर पहुंच कर ढहा मलबा हटवाने में जुट गए हैं। सुबह से वैकल्पिक मार्ग से आवागमन हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात से चोपन इलाके में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसी इलाके में मारकुंडी घाटी पड़ती है। वाराणसी-शक्ति नगर का यह नया रास्ता है। ज्यादातर वाहन इसी हाईवे से ही गुजरते हैं। शनिवार की सुबह 5 बजे के आसपास घाटी में भूस्खलन हो गया। इससे पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया। मलबा हाईवे पर बिखर गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं घटना से सबक लेते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।