
गंगा दशहरा में गंगा नदी में डुुबकी लगाते लोग। फाइल फोटो।
गढ़मुक्तेश्वर/अमरोहा [TV 47 न्यूजनेटवर्क]। गंगानगरी ब्रजघाट में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर बैठकर पूजा अर्चना की और बच्चों का मुंडान भी कराया। वहीं ढोल ताशों के बीच महिला श्रद्धालुओं ने कुआ पूजन भी किया।
रविवार को दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के वीभिन्न जनपदों में आए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था के डुबकी लगाई। इस दौरान गंगा तट पर गंगा मैया के जयघोष लगते रहे। शनिवार की रात में श्रद्धालुओं के आवागमन के दौरान रोड पर करीब एक घंटे के लिए कुछ वाहन जाम में फसे थे, लेकिन मौके पर पहुंचे एसपी समेत पुलिस बल ने जाम खुलवाया। रूट डायवर्जन का सही ढंग से पुलिस द्वारा पालन कराया गया। जिसके करण नेशनल हाईवे नौ पर जाम की स्थिति नहीं बनी।
अमरोहा : : ब्रजघाट व तिगरीधाम में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
ज्येष्ठ गंगा दशहरा के पावन अवसर पर तीर्थनगरी ब्रजघाट व तिगरीधाम में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। घाट पर विराजमान पुरोहितों को दान करते हुए पूजा भी कराई। गंगा मेले के चलते अमरोहा और दिल्ली की ओर कई किमी लंबा जाम लगा है। हालांकि पुलिस ने भारी वाहनों को एक दिन पहले ही अलग-अलग स्थानों पर रोक लिया था।
दशहरे पर गंगा में स्नान करने के लिए ब्रजघाट में श्रद्धालु शनिवार की शाम से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के अलावा अन्य कई स्थानों से भी श्रद्धालु ब्रजघाट में पहुंचे। रविवार को जैसे ही भोर हुई वैसे ही श्रद्धालुओं की गंगा घाटों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया। घाटों पर भीड़ बढ़ती गई। हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अर्ध्य दे रहे हैं।
गंगा में नहाते समय चार युवक और एक युवती डूबे, तलाश जारी
बलिया: गंगा दशहरा पर्व पर रविवार को शिवपुर घाट पर नहाने आए चार युवक और एक युवती गंगा में डूब गए। पुलिस स्थानीय नाविकों के सहयोग से उनकी तलाश कर रही है। गंगा घाट पर गोपालपुर निवासी धनपतियां देवी, अंशु व प्रियंका अचानक डूबने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने धनपतियां देवी व प्रियंका को बचा लिया लेकिन अंशु गहरे पानी में समा गई। अभी लोग तलाश कर रही रहे थे कि गंगा में नहाने आए जवाहर के 18 वर्षीय पुत्र रामजी, विदेशी यादव के 20 वर्षीय पुत्र सोनू यादव, संजय शर्मा के 19 वर्षीय बेटे रिशु शर्मा और रमाशंकर के 17 वर्षीय बेटे दीपू निवासी बाराखरौनी, बिहियां, भोजपुर गहरे पानी में समा गए।