
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। फाइल फोटो।
लखनऊ, [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। मठाधीश और माफिया में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता के बयान के बाद चारों ओर से घिरे सपा अध्यक्ष अखिलेश ने शनिवार को उनका विरोध करने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उनको विरोध तब भी करना चाहिए था, जब कोई नेता कहता था कि …इनको मारो जूते चार। तब ये संत कहां थे। उनको बुरा नहीं मानना चाहिए।
हिंदी दिवस पर पार्टी मुख्यालय में साहित्यकारों को सम्मानित करते हुए सपा प्रमुख ने महाभारत के दानवीर कर्ण के त्याग की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि दानवीर कर्ण और त्याग का इतना बड़ा उदाहरण कहीं नहीं मिलता है। आज की गठबंधन की राजनीति में कर्ण मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीति में अपने विचारों सिद्धांतो को लेकर अगर कुछ त्याग करना पड़ेगा तो हम समाजवादी लोग तैयार हैं। मायावती के फोन न उठाने के आरोप के बाद लोकसभा चुनाव का गठबंधन टूटने के आरोप पर सपा प्रमुख के कहा कि क्या फोन पर गठबंधन बनते और बिगड़ने चाहिए? अखिलेश ने महाभारत में दानवीर कर्ण के शूद्र होने को भी खुद से जोड़ा जो गठबंधन बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और लोहिया करना चाहते थे,वह नहीं कर पाए।
उन्होंने कहा कि गठबंधन टूटने की बहुत छोटी बात सामने आई है। बहुत पुराने बसपा के नेता मेरे साथ आजमगढ़ मंच पर बैठे थे। मुझे याद है वो मेरी बाईं ओर बैठे थे। जब गठबंधन टूटने की सूचना मिली तो मैंने उनसे पूछा कि अब क्या करना चाहिए, बसपा नेता कहा कि मेरी तरह आपको भी धोखा मिल गया।
यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता से नौकरी मांगने पहुंची थी किशोरी, किया ये कांड
एक सिगरेट के लिए वाराणसी में यादव जाति के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। एनसीआरबी के आंकड़े देखिए,ऐसी बहुत सी घटनाएं उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रही है। पुलिस एनकाउंटर की साजिश कर रही है। रात तीन से साढ़े तीन बजे फेक एनकाउंटर हो जाता है और सुबह पांच बजे प्रेस नोट जारी हो जाता है।
अखिलेश ने कहा की मंगेश यादव का पूरा परिवार कल मिला था, उन्होंने बताया कि मंगेश को रात में घर से उठाया गया था। जितने भी एनकाउंटर हुए हैं, समाजवादी पार्टी ने समय समय पर उस पर आवाज उठाया है। जम्मू कश्मीर में 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, हम भी चुनाव लड़ रहे हैं।
पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए छोटे राज्य में संभावना है। भाजपा नेताओं और कुछ वरिष्ठ अफसरों पर अयोध्या में जमीन की खरीदफरोख्त करने का आरोप लगाने के बाद शनिवार को फिर उन्होंने कहा कि अयोध्या जैसी पवन भूमि पर भ्रष्टाचार हो रहा है तो और जिलों में क्या हो रहा होगा ?
उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आईएनडीआईए गठबंधन का हिस्सा हैं, मैं उनसे जरूर मिलूंगा। इससे पहले उन्होंने कहा कि आजादी के समय हिंदी की बहुत बड़ी भूमिका थी। हिंदी जहां हमारी राष्ट्रीय भाषा बनी वहीं कुछ प्रदेशों में इसे लेकर बहस छिड़ जाती है। हिंदी की तरह सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान करें।
यह भी पढ़ें : सपा के पीडीए नारे ने दिल्ली सरकार को नियंत्रण में किया : अखिलेश यादव