
BHU Doctors Strike File Photo
वाराणसी[ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] कोलकाता में महिला रेजिडेंट की हत्या के विरोध में बीएचयू आइएमएस के एक हजार से अधिक रेजिडेंट हड़ताल पर। इमरजेंसी छोड़ ओपीडी, वार्ड और सर्जरी समेत समस्त चिकित्सकीय कार्यों का किया बहिष्कार। आइएमएस परिसर में जुलूस निकाल कर कोलकाता की घटना के विरोध में नारे लगाए। पूरे प्रकरण में कोलकाता पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार से सीबीआइ जांच की माग की। हड़ताल के कारण मरीज परेशान रहे। कई मरीजों की सर्जरी टाल दी गई है।
रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल से ओपीडी में मरीज हुए परेशान
रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल की वजह से वाराणसी के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के ओपीडी में मरीज सुबह से परेशान है। ओपीडी परिसर में ईलाज के लिए आए मरीजों और तामीदारो की लंबी कतार लगी हुई है। रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल से चरमराई ओपीडी की व्यवस्था को संभालने के लिए अस्पताल के सीनियर डॉक्टर और एमएस ओपीडी में मरीजों के बीच पहुंच स्थिति को समान्य बनाने में जुटे है। वार्ड में सीनियर डॉक्टर और एमएस जाकर मरीजों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे है।
अस्पतालों में महिला डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
कोलकाता की घटना के खिलाफ हड़ताल करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर महिला रेजिडेंट के साथ हुए दरिंदगी की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से मांग किया है, कि अस्पताल में हुए दरिंदगी करने वालो के साथ मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई किया जाए। वही उन्होंने यह भी मांग किया है, कि कोलकाता जैसी घटना देश में दोबारा ना हो इसके लिए सरकार अस्पताल परिसर में महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को पुख्ता करे। बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि किसी भी महिला डॉक्टर और रेजिडेंट की नाइट ड्यूटी अकेले नही लगाई जाए और अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाए।