
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट। फाइल फोटो।
लखनऊ [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही रिजल्ट (UP Police Constable Result) का ऐलान कर सकता है। नतीजे घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल के परिणाम देखे जा सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी होगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें अभी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
सूत्रों की मानें तो ओएमआर शीट की चेकिंग का काम तेजी से जारी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड किसी भी वक्त परिणाम की घोषणा कर सकता है। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद एकसाथ 60,000 युवाओं के ट्रेनिंग का इंतजाम किया जा रहा है। इससे साथ होता है कि रिजल्ट में ज्यादा देरी नहीं की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। साथ ही बोर्ड की ओर से कटऑफ लिस्ट भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
पिछले आंकड़ो यानी साल 2020 में यूपी पुलिस कांस्टेबल के भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर नजर डालें तो अनारक्षित वर्ग के लिए 185.34 मार्क्स, ओबीसी के लिए 172.32, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 145.39 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 114.19 मार्क्स तय किए गए थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी कटऑफ लिस्ट इसी के आसपास देखने को मिल सकती है। बता दें इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित थी।