
lucknow news file photo
लखनऊ [ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] पुलिस के मुताबिक जनता दरबार में आई थी। वहां से निकलने के बाद गेट नम्बर तीन के पास खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। यह देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने आग बुझाई और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं परिवारीजन प्रदर्शन कर रहे हैं।
अंजली जाटव पत्नी देशराज निवासी ग्राम छत्ताखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव आज 9:15 बजे जस्टिस राजेश सिंह चौहान के आवास व जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के बीच में सड़क पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आगे पुलिस ने बताया की पुलिस ने बताया कि महिला 80 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर है। वहीं पुलिस यह पता लगा रही है कि किस ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाई है। कहां से लिया था।
क्यों पहुंची थी महिला जनता दरबार में ?
पता चला है , महिला जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंची थी। उसके पास से मिले लाल रंग के एक बैग बरामद किया। उसमें मुख्यमंत्री के नाम का पत्र मिला। उसमें लिखा था कि ससुराल वालों ने जो पैसा और मंगलसूत्र लूटा है। पुलिस उसको वापस नहीं दिला रही है। महिला ने लिखा है कि उपमुख्यमंत्री ने भी पति को तलाश करने की बात कही थी।
उस वक्त भी पुलिस ने झूठ बोल दिया कि देशराज नहीं मिला। आरोप है कि पुरवा थाने में तैनात दारोगा राजेश यादव ने उसे अपने आवास पर छिपाकर रखा है। महिला का दावा है कि उसने खुद पति को दारोगा के आवास पर देखा है। वहीं डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि विक्रमादित्य मार्ग के पास की घटना है। पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।