
Vise President Jagdeep Dhankhar Chitrakoot Visit File Photo
चित्रकूट[TV 47 न्यूज़ नेटवर्क] उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को प्रभु श्रीराम की तपोभूमि पहुंच गए हैं। उनका हेलीकाप्टर दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआइ) के आरोग्यधाम में बने हेलीपैड में 3:15 पर उतरा। वह ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट में होने वाली ‘आधुनिक जीवन एवं ऋषि परंपरा’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने आए हैं। इसके पहले भारत रत्न नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
हेलीपैड में उनका स्वागत उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजना समन्वय मंत्री अनिल राजभर, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप और मध्य प्रदेश की नगरीय एवं विकास मंत्री प्रतिमा बागरी ने फूल माला से किया। उपराष्ट्रपति हेलिपैड से जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट पहुंच गए हैं। यहां वह बतौर मुख्य अतिथि संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। वह यहां करीब एक घंटा रहेंगे। सवा पांच बजे चित्रकूट से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।