
केदारनाथ। फाइल फोटो।
उत्तराखंड [TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] केदारनाथ यात्रा के मार्ग पर गौरीकुंड के पास सोनप्रयाग में एक और भीषण भूस्खलन हुआ है। इस घटना के बाद सैकड़ों यात्री फिर से इस मार्ग पर फंस गए हैं। भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है और राहत कार्य जारी हैं।
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए तेजी से प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्थिति को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।
सोनप्रयाग जोकि केदारनाथ यात्रा का एक महत्वपूर्ण चरण है, में भूस्खलन की घटनाएं रास्ता बंद कर रही हैं और रेस्क्यू एजेंसियों के कार्य को काफी प्रभावित कर रही हैं। इसके चलते राहत कार्यों की गति धीमी हो गई है और टीमों को मलबे और क्षति के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।