
amroha-kanwariyas-fight file photo
अमरोहा[ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] हसनपुर-रहरा मार्ग पर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कावड़ियों के दो जत्थों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें कई शिव भक्त घायल हुए हैं। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। एक जत्था रहरा थाना क्षेत्र के खुरतिया गांव का है जबकि, दूसरा गैर जनपद का बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत रहरा थाने पहुंच गए। जांच पड़ताल करने के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास चल रहा है। सीओ का कहना है कि शिवभक्तों के दो जत्थों में मारपीट हुई है। जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कावड़ ओवरटेक करने की कोशिश को लेकर हुई कहासुनी के बाद कांवड़ियों में विवाद बढ़ गया। वाहन में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की गई। पथराव किया गया। इसमें वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और पांच का शिवभक्त घायल हो गए।गुस्साए कांवड़ियों पर रास्ते पर जाम लगा दिया। इसमें से एक शिभक्त को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। नाराज शिवभक्तों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।