
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की फाइल फोटो।
लखनऊ [ TV 47 न्यूज नेटवर्क] । लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक बड़ी बैठक हो रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी को बड़ा झटका लगा था। इसके बाद से भाजपा प्रदेश संगठन की बड़ी बैठक हो रही है।
लोकसभा चुनाव में घटी लोकसभा की सीटें
लोकसभा चुनाव में पार्टी को 2019 में जहां 62 सीटें मिली थीं, वहीं 2024 के चुनाव यह सीटें घटकर 33 हो गईं। इतना ही नहीं इस चुनाव पर पार्टी का वोट शेयर भी 8.50 फीसद घट गया है। इसके बाद से भाजपा लगातार नतीजों की समीक्षा कर रही है। इसके अलावा प्रदेश में होने वाले उप चुनाव के लिए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : PM के ‘मन की बात’ पर CM योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताया आभार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में होगी बैठक
उत्तर प्रदेश में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में होगी। यह कयास लगाया जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की समीक्षा भी होगी। इस बैठक में भापजा के सभी विधायकों एवं सांसदों को बुलाया गया है। प्रदेश के सभी भाजपा विधायक और सांसद भी बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में उनके क्षेत्र में भाजपा की सदस्यता अभियान के साथ लोकसभा में हार व पार्टी सदस्यता भी चर्चा की उम्मीद की जा रही है। यह बैठक लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में होगी।
राज्य की 10 सीटों पर होंगे उपचुनाव
सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक में राज्य की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन से सबक लेते हुए और मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी। यूपी में जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से पांच पर समाजवादी पार्टी और तीन पर भाजपा का कब्जा था।
यह भी पढ़ें: बीज के मामले में आत्मनिर्भर होगा यूपी, दक्षिण भारत से आता है 50 फीसद बीज
ऐसे में भाजपा की यह कोशिश होगी वह न केवल अपनी सीटें जीतें बल्कि समाजवादी पार्टी के खेमे की सीटों पर भी सेंध लगाए। यह प्रदेश संगठन और सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए अस्मिता का सवाल है। ऐसे में पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक देगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा चुनाव के लिए तैयार
भूपेंद्र चौधरी ने यूपी उपचुनाव को लेकर कहा था कि संगठन मजबूत स्थिति में है। हम उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की रचना पूरी कर तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। हमें पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा को ही मिलेगा। वहीं बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक दल है, सब को अपनी बात रखने का अधिकार है।
यह भी पढ़ें : पीएम श्री योजना के तहत चयनित 167 विद्यालयों में चलेंगे करियर काउंसलिंग सत्र