
टीवी 47 न्यूज, फाइल फोटो।
ग्रेटर नोएडा, [TV 47 न्यूज नेटवर्क]। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तिलपता गांव में एक लड़की के साथ लिव-इन में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पार्टनर ने युवक को दादरी के नवीन अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आकाश उर्फ उत्तम शुक्ला पुत्र संतोष शुक्ला निवासी ग्राम सुकल का पुरवा थाना करारी जिला कौशांबी के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पीड़ित स्वजन को सूचना दे दी है। वह जेवर के समीप रिबो कंपनी में नौकरी करता था। लड़की पिछले चार महीने से लड़के के साथ लिव-इन में रह रही थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद लड़की अपनी सहेली के यहां चली गई थी। घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की है।
युवक ने लड़की को वीडियो काल कर प्रेमिका के सामने ही आत्महत्या की थी। जिसके बाद लड़की ने उसके दोस्त को घटना की सूचना दी। जब तक दोस्त पहुंचा वह फांसी लगा चुका था।