
फाइल फोटो।
Noida Crime News। सलारपुर गांव में मामूली विवाद में महिला की हत्या करने वाले आरोपी को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिस महिला की हत्या की थी वह उसकी पत्नी नहीं बल्कि प्रेमिका प्रेमा थी। जिसके साथ आरोपी लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
27 जुलाई को मध्य प्रदेश के छतरपुर से आनंद कुमार अपनी प्रेमिका प्रेमा के साथ मकान में रहने आया था। आनंद राजमिस्त्री का काम करता है। काम में उसकी प्रेमिका भी मदद करती थी। दोनों में अक्सर किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। बीते शुक्रवार दोपहर लाला घर पर आया तो आनंद के कमरे से दुर्गंध आ रही थी।
अंदर महिला का शव बेड पर पड़ा था और गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आनंद को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद महिला की पहचान उसकी प्रेमिका प्रेमा के रूप में हुई। जिससे उसके अवैध संबंध थे, दोनों पिछले करीब 11 महीने से सलारपुर में रह रहे थे।
आनंद की पत्नी का नाम रेखा है और उसके तीन बच्चे हैं जो गांव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान प्रेमिका के चांटा मारने पर आनंद ने उसकी चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी।