
फाइल फोटो।
अमरोहा/आगरा [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तीन दिन से लगातार हो रही वर्षा अब आफत बनने लगी है। कहीं बिजली आपूर्ति ठप है तो कई जगह मकान गिर गए। आगरा में लगातार वर्षा से गिरे मकान के मलबे में दबने से जिले में दो महिलाओं की मृत्यु।
अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव बिजौरा में गुरुवार की रात करीब एक बजे जमशेद अली का मकान गिर गया। गनीमत रही मकान के मलबे में दबने से परिवार के लोग बच गए। इसी तरह हसनपुर तहसील क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही वर्षा में मकान ढहने का सिलसिला शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें : Lucknow Building Collapse News: लखनऊ में ‘मौत’ की इमारत, 8 की मौत
गुरुवार शाम तहसील क्षेत्र के सिरसा गुर्जर गांव में किसान राजपाल सिंह का पक्का मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें उनके पुत्र पिंके सिंह की पत्नी प्रीति मलबे में दबकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने बमुश्किल महिला को बाहर निकालकर चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। मकान गिरने से घर में रखा कीमती सामान नष्ट हो गया।
गांव पथरा में शुक्रवार तड़के 4:30 बजे देशराज सिंह का मकान गिर गया। इस दौरान मकान में सो रहे गृहस्वामी देशराज सिंह, उनकी पत्नी प्रेमवती, बेटी गायत्री तथा बहन पूनम मलबे में दबकर घायल हो गई। उन्हें गांव में ही एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
इस दौरान ही पड़ोसी गोपाल और महेंद्र सिंह के मकान भी गिर गए। उनके यहां भी काफी नुकसान हुआ है हालांकि, यहां कोई चोटिल नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को सूचना देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। कई क्षेत्रों में रात भर से बिजली आपूर्ति ठप है।
यह भी पढ़ें : Weather Report : यूपी समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें रिपोर्ट
आगरा में लगातार वर्षा से गिरे मकान के मलबे में दबने से जिले में दो महिलाओं की मृत्यु। खेरागढ़ के नगला विष्णु में गुरुवार को मकान ढहने से चंद्रकला घायल हुई थीं। उपचार के दौरान शुक्रवार को चंद्रकला की हुई मृत्यु। पति अतर सिंह और नातिन अभी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बाह तहसील के गांव रामपुर चंद्रसेनी में मकान गिरने से मलबे दबकर घायल हुईं राजकुमारी की उपचार के दौरान गुरुवार रात को मृत्यु हो गई।