
प्रयागराज में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
प्रयागराज [TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। प्रयागराज में आगामी महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 9 दिसंबर 2024 को झूंसी और फाफामऊ स्टेशनों पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, बहुत अच्छा काम हुआ है। आप लोगों को बधाई।
झूंसी-फाफामऊ स्टेशन और गंगा पुल का अवलोकन
रेल मंत्री दोपहर लगभग 1 बजे झूंसी स्टेशन पहुंचे। इस दौरान झूंसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। झूंसी के बाद रेल मंत्री फाफामऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने उन्हें गंगा पुल से संगम क्षेत्र का अवलोकन कराया। महाकुंभ की भीड़ को सुगमता से संभालने के लिए प्रयागराज शहर और झूंसी के बीच गंगा नदी पर एक आधुनिक रेलवे पुल का निर्माण किया जा रहा है।
यह पुल श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। पुल के निर्माण में रेलवे आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रहा है। निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने परियोजना की गति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। रेल मंत्री ने महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी ली। रेल मंत्री ने स्टेशन पर किए जा रहे नवीनीकरण कार्यों को देखकर संतोष व्यक्त किया।
честные казино с быстрыми выплатами
бездепозитные бонусы казино
играть в лучшем казино на деньги
база казино с бездепозитным бонусом
онлайн казино России
casino oyunu
अधिकारियों के साथ बैठक
रेल मंत्री ने नवीनीकरण और महाकुंभ के लिए किए जा रहे विशेष इंतजामों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों पर उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की। रेल मंत्री का कार्यक्रम प्रयागराज जंक्शन पर अधिकारियों के साथ बैठक और निरीक्षण के साथ समाप्त हुआ। उन्होंने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। महाकुंभ के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ठोस कदम उठाने पर बल दिया।
रेल मंत्री का दृष्टिकोण और प्रोत्साहन
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे महाकुंभ 2025 के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने टीमवर्क और नवाचार को प्रोत्साहित किया। अधिकारियों के प्रयासों को सराहते हुए उन्होंने कहा, “महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन के लिए आपकी तैयारी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, और रेलवे की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।
रेल मंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके लिए रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जाएगा।