
Farmers protest file Photo
फिरोजाबाद [ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर धरना प्रदर्शन करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का ट्रैक्टर मार्च पुलिस ने हाईवे पर बैरियर लगाकर रोक दिया। इसके बाद पदाधिकारियों ने वहीं धरना दिया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपने के बाद पुलिस ने सभी को वापस कर दिया।