
संभल, [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग के किनारे बैठे नौ ग्रामीणों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर है।
रजपुरा क्षेत्र के गांव पक्के की मढैया के ग्रामीण सोमवार तड़के करीब छह बजे खेतों से लौटकर गांव के पास ही मार्ग के किनारे बैठ गए। संभल की ओर से जा रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में ओमपाल, पूरन सिंह , धारामल, जमना और लीलाधर की मृत्यु हो गई। सभी म़ृतक एक ही परिवार के हैं।
हादसे के बाद वाहन भी एक पेड़ से टकरा गया। ग्रामीणों ने उसके चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वाहन अलीगढ़ का बताया जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों को अधिकारियों ने आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।