
लखनऊ में औद्योगिक विकास मंत्री ने की नोएडा की समीक्षा।
नोएडा [TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। नोएडा में चल रहे विकास कार्य की समीक्षा बुधवार को लखनऊ में की गई। ये बैठक औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने की। बैठक में सीईओ लोकेश एम, एसीईओ संजय खत्री के अलावा सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। वित्तीय बोर्ड के बाद ये पहली बैठक थी, जिसमें नंद गोपल नंदी ने नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के सभी विभागो की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए। सिविल, जन स्वास्थ्य, जल, ग्रुप हाउसिंग, कामर्शियल, संस्थागत के लिए किए जा रहे कार्यो को देखा गया।
नोएडा में लगातार हटाए जा रहे अवैध निर्माण की जानकारी दी गई। लैंड बैंक और नए विकासित किए जा रहे औद्यागिक सेक्टर के बारें में अवगत कराया गया। साथ ही यहां आने वाले निवेश, मैन्यूफैक्चरिंग और भविष्य में पैदा होने वाले रोजगार के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद सिविल के कार्यो के बारे में जिसमें चिल्ला एलिवेटड पर बजट के इशू पर चर्चा की गई। भंगेल एलिवेटड की प्रगति और अन्य कार्यो से अवगत कराया गया।
इसके अलावा नोएडा में आने वाले योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई। वहीं मेट्रो परियोजनाओं के बारे में बताया गया। इसके अलावा किसानों से संबंधित मामलों , परिसंत्तियों पर चर्चा की गई। वहीं अमिताभ कांत की सिफारिश के तहत आए बिल्डरों की स्टेटस रिपोर्ट के बारे में अवगत कराया गया। उनको बताया कि 57 बिल्डरों में से अधिकांश ने सहमति दी है। करीब 8 बिल्डर है जिन्होंने हामी नहीं भरी है। इनकी संपत्ति का ब्यौरा लिया जा रहा है। जल्द ही बड़ा एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल प्राथमिकता बायर्स की रजिस्ट्री कराने की है।
यह भी पढ़ें : Noida Authority News: अनूठी पहल, नोएडा में 50 करोड़ में बनेगा सौरमंडल पार्क
यह भी पढ़ें : नोएडा में ध्वस्त होंगे अवैध निर्माण, CEO और DM ने किया दौरा