
न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 को शासन से मंजूरी
गौतमबुद्ध नगर [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के 80 गांवों को मिलाकर बसाया जा रहा न्यू नोएडा अब साकार होने के करीब है। न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 को शासन से मंजूरी मिल चुकी है, जो 209.11 वर्ग किमी में फैला होगा। इस मास्टर प्लान के तहत, डीएनजीआईआर (दादरी नोएडा गाजियाबाद इंवेस्टमेंट रीजन) को चार चरणों में विकसित किया जाएगा, जिससे वेस्ट यूपी के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। इस तरह से गौतमबुद्ध नगर में पहले नोएडा फिर ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण और न्यू नोएडा को स्थापित किया जा रहा है।
चार चरणों में होगा विकास
न्यू नोएडा का मास्टर प्लान 2041, 2023 से 2041 तक चार फेज़ में पूरा किया जाएगा-
- 2023-2027: 3165 हेक्टेयर का विकास।
- 2027-2032: 3798 हेक्टेयर का विकास।
- 2032-2037: 5908 हेक्टेयर का विकास।
- 2037-2041: 8230 हेक्टेयर का विकास।
जमीन अधिग्रहण और प्लानिंग
न्यू नोएडा के लिए 80 गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी, जिसके लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट रिजर्व किया गया है। जमीन अधिग्रहण 2013 की आबादी नियमावली के अनुसार किया जाएगा, जिसमें आपसी सहमति या लैंड पूलिंग का विकल्प शामिल होगा। शासन द्वारा इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की जाएगी।
लैंड यूज का ब्रेकअप
न्यू नोएडा के 209.11 वर्ग किमी में विभिन्न क्षेत्रों के लिए भूमि उपयोग इस प्रकार होगा –
- रेजिडेंशियल: 2810.54 हेक्टेयर
- कमर्शियल: 849.97 हेक्टेयर
- इंडस्ट्रियल: 8420 हेक्टेयर
- ग्रीन बेल्ट और पार्क: 1792.26 हेक्टेयर
- ट्रैफिक और ट्रांसपोर्टेशन: 2963.61 हेक्टेयर
- न्यू नोएडा: वेस्ट यूपी का ग्रोथ इंजन
डीएनजीआईआर को वेस्ट यूपी का ग्रोथ इंजन कहा जा रहा है। इसमें 8420.92 हेक्टेयर भूमि पर उद्योगों को बसाया जाएगा, जो 6 लाख से अधिक आबादी को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। पहले फेज में 3 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
उद्योगों का विस्तार
न्यू नोएडा में औद्योगिक विस्तार के लिए 1370.10 हेक्टेयर भूमि यूपी सीड को आवंटित की जाएगी, जबकि 6885.59 हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल एरिया और 165.22 हेक्टेयर में मिक्स इंडस्ट्री विकसित की जाएगी। न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 वेस्ट यूपी के विकास का प्रमुख स्तंभ बनने जा रहा है। यह नया शहर अपने औद्योगिक, आवासीय और ग्रीन एरिया के संतुलन के साथ एक आधुनिक और आत्मनिर्भर शहर के रूप में उभरने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें : 16 किमी लंबा एक्सप्रेसवे बनाने की मंजूरी, बदलेगी की यमुना सिटी की तक्दीर, जानें – क्यों और कैसे ?