
Unnao News
नोएडा, [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ] बिसरख पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच गुरुवार रात चार मूर्ति गोलचक्कर के पास मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक बाइक, चोरी की दो चेन और एक तमंचा बरामद किया है। वह बाइक चलाते हुए राहगीरों से चेन लूटता था।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि बिसरख पुलिस टीम गुरुवार रात लोटस वैली स्कूल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक बुलेट बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज गति से बाइक मोड़कर चार मूर्ति गोलचक्कर की तरफ भागने लगा।
पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान रवि निवासी गांव डोमा टीकरी, थाना धौलाना, जिला हापुड़ के रूप में हुई। वह फिलहाल गाजियाबाद के विजय नगर में रह रहा था।
पुलिस पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह ऑटो रिक्शा में बैठकर यात्रियों के बैग से जेवर और कीमती सामान चुराता था। इसके अलावा वह बुलेट बाइक से भी चेन झपटता था। गुरुवार शाम को बदमाश ने ऑटो में सवार महिला यात्री के बैग से चेन छीन ली।