
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या।
प्रयागराज [ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जहां की माटी में देश के महान सपूत बलिदान हुए वो माटी चंदन के समान है।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज आजादी के आंदोलन का केंद्र रहा है। तिरंगे की आन बान शान को कभी आंच नहीं आने देना है, ऐसा हर देशवासी को संकल्प लेना होगा। महापुरुषों की स्मृतियों में होने वाले कार्यक्रमों में सब को एक जुट होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाने का लक्ष्य है। देश विरोधियों को लहराता हुआ तिरंगा जवाब देगा।
उपमुख्यमंत्री के द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री के द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन में क्रांतिकारियों के योगदान को बताने वाली दुर्लभ अभिलेख प्रदर्शनी व स्वतंत्रता आंदोलन से सम्बंधित पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
उन्होंने कहा कि आज के दिन हमारे महान क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों की पराधीनता से मुक्त कराने के लिए काकोरी रेलवे स्टेशन पर लूटेरे अंग्रेजो के द्वारा ट्रेन में ले जा रहे खजाने को लूट लिया था। जिससे आजादी के आंदोलन को बल मिला था। मैं ऐसे वीर बलिदानियों व महापुरूषों को आज के दिन याद करते हुए उन्हें नमन करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज उसी के उपलक्ष्य में हम सब लोग पूरे प्रदेश में इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का हिस्सा बन रहे है।
बता दें कि काकोरी ट्रेन एक्शन 100वीं वर्षगांठ के शताब्दी समारोह के अवसर पर शुक्रवार को अभिलेख प्रदर्शनी तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार (संस्कृति विभाग) एवं जिला प्रशासन द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बीके सिंह , महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी पटेल, डा अंगद पटेल, कविता पटेल अध्यक्ष गंगापार, विनोद प्रजापति अध्यक्ष जमुनापार, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त तरूण गाबा, अपर पुलिस आयुक्त एन कोलांची, प्रभारी जिलाधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर मदन कुमार, भोलानाथ कनौजिया जिला विकास अधिकारी, अशोक कुमार मौर्य जिला परियोजना अधिकारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।