
noida news file photo TV 47 न्यूज़ नेटवर्क
नोएडा[TV 47 न्यूज़ नेटवर्क] सेक्टर-17 स्थित जेजे कॉलोनी से एक व्यक्ति 2 जुलाई से लापता है। उसकी पत्नी ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और अब अपहरण का संदेह जताते हुए फेज-1 थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। संगीता देवी का कहना है कि उनके पति रंजीत गुप्ता 2 जुलाई को घर से लापता हो गए थे। उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जानकारी करने पर पता चला कि कॉलोनी में झारखंड निवासी सुभाष मंडल उस दिन उनके पति को घर से बुलाकर ले गया था। दोनों को डीएनडी के पास साथ जाते देखा गया था। उसी ने उसके पति को गायब किया है। पीड़िता ने पति की हत्या का संदेह जताते हुए दोबारा शिकायत दर्ज कराई है।
एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा का कहना है कि लापता व्यक्ति और आरोपी सुभाष मंडल एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। फिलहाल आरोपी झारखंड में है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने और सच्चाई जानने के लिए एक टीम झारखंड भेजी जाएगी। जल्द ही लापता व्यक्ति को बरामद कर लिया जाएगा।