
ब्रेकिंग न्यूूज।
सहारनपुर [TV47 न्यूज़ नेटवर्क]
सहारनपुर जिले के नल्हेड़ा गुर्जर गांव में आज सुबह एक दुखद घटना से हड़कंप मच गया। पति-पत्नी के शव खेत में फंदे से लटके मिले। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि दंपत्ति कर्जदारों से परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर थे।
दंपत्ति गांव से दूर खेत में अलग-अलग रह रहे थे। शवों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर मनिहारन थाना पुलिस ने इस घटना के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है और गहन जांच की जा रही है। स्थानीय समुदाय इस घटना से बेहद सदमे में है और चिंतित है।
पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
घटना रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव नल्हेड़ा गुर्जर की है। रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा का कहना है कि पंकज ने फांसी लगना से पहले अपने भाई को फोन किया था। कॉल कटते ही भाई दौड़कर खेत में बने पंकज के मकान पर पहुंचा तो अंदर से कमरा बंद था। इसने कुंडी खटखटाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा अंदर दोनों फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। इसके बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकता है।