
टीवी 47 न्यूज नेटवर्क।
गाजियाबाद, [TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां खुद पर एसिड अटैक का झूठा दावा करने वाली युवती प्रियंका और उसके दो अन्य साथियों पुलकित व अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलकित उसका ब्वाय फ्रेंड है। नगर जोन की नंदग्राम पुलिस ने 21 अगस्त को महिला द्वारा किए गए एसिड अटैक के झूठे मामले का खुलासा किया है। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके ऊपर किसी व्यक्ति ने एसिड फेंका है और इसके लिए उसने अपने ससुराल वालों और सोसायटी निवासियों पर आरोप लगाया था।
खुद पर एसिड फेंकने की रची साजिश..
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य स्रोतों से जानकारी मिली कि महिला का अपने पति और ससुराल वालों के साथ एक साल से विवाद चल रहा था। इस कारण उसने अपने पुरुष मित्र पुलकित त्यागी और पूर्व परिचित अंकित के साथ मिलकर खुद पर एसिड फेंकने की साजिश रची। उसने अपने पति, ससुराल वालों, पुलकित की पत्नी, भाई, जीजा, और बहन को भी एफआईआर में नामित कर दिया। हालांकि, पुलिस ने सच से पर्दा उठा दिया है।