
प्रयागराज में उफनाई गंगा और यमुना।
प्रयागराज, [ TV 47 न्यूज नेटवर्क]। उत्तराखंजड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में वर्षा के चलते प्रयागराज भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु पार करते हुए खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान व बुंदेलखंड क्षेत्र समेत दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण यमुना नदी का पानी बढ़ गया है।
दोनों नदियों का जल स्तर बढ़ने से प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। निचले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए स्नान घाटों पर स्नान, सेल्फी लेने व फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी पर रोक लगा दी गई है। 60 से ज्यादा स्टीमर, मोटर बोट व 800 नावें लगाई गई हैं।
बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को नाव के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।, एसडीआरएफ, पीएसी बाढ़ राहत दल, जल पुलिस लगा दी गई है। रविवार सुबह गंगा का जल स्तर 83.86 तो यमुना का जल स्तर 83.61 मीटर पहुंच गया। लाल निशान 84.73 मीटर है। इससे बाढ़ के खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है।